अल्मोड़ा। पांच दिन पहले पटवारी क्षेत्र के नेड़ी के अंतर्गत ग्राम ड्योढ़ा गांव से गायब हुए एक महिला और एक युवक को पुलिस ने बुधवार देर रात अल्मोड़ा के एक होटल में बरामद कर लिया। गायब हुए दोनों महिला पुरुष शादीशुदा हैं। होटल में बरामद होने की सूचना के बाद दोनों ही परिवारों के लोग होटल में पहुंच गए और वहां देर रात तक हंगामा चलता रहा।। जानकारी के मुताबिक पटवारी क्षेत्र नेड़ी के अंतर्गत ड्योढ़ा गांव निवासी महिला और एक युवक के बीच पिछले काफी समय से प्रेम संबंध चल रहे थे। पांच दिन पहले दोनों ही किसी बहाने गांव से गायब हो गए थे। दोनों के परिवार वालों ने पटवारी क्षेत्र में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। बताया गया है कि यह दोनों का पिछले कुछ दिनों से साथ-साथ घूम रहे थे और उसके बाद अल्मोड़ा में माल रोड स्थित एक होटल में रहने लगे। पुलिस ने देर रात छापेमारी करके इन्हें होटल में बरामद कर लिया। उसके बाद दोनों से परिवार जनों के सामने पूछताछ की गई। महिला और युवक दोनों ने कहा कि वह पूरी जिंदगी साथ रहना चाहते हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों ही परिवारों की सहमति से इस मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं की ।
--:: बेटे की उम्र 24 साल, प्रेमी की 27 साल :: अल्मोड़ा। परिवार छोड़कर शादीशुदा युवक के साथ फरार हुई महिला की उम्र करीब 43 साल है। उसके खुद के बेटे की उम्र 24 साल है। दो अन्य बेटियां भी हैं। जबकि जिस शादीशुदा युवक के साथ वह फरार हुई है। वह करीब 27 साल का है। युवक की पत्नी क्षेत्र में बीडीसी सदस्य है। जिससे उसके कोई बच्चे नहीं हैं। उसकी पत्नी ने कहा कि वह अपने पति के साथ कोई संबंध नहीं रखना चाहती लेकिन वह हर्जाने के लिए कोर्ट में वाद दायर करेगी।