फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण को लेकर चलाई मुहिम विवि को अलग पहचान दिलाएगी: प्रो. भंडारी

विज्ञापन
एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा परिसर में सफाई करते कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह भंडारी और अन्य। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में रविवार से ‘ग्रीन कैंपस क्लीन कैंपस’ अभियान शुरू हो गया है। 24 वीं यूके गर्ल्स एनसीसी बटालियन, 77वीं यूके एनसीसी बटालियन के कैडेटों, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों, परिसर के कर्मचारियों ने अभियान के तहत कुलपति शिविर कार्यालय और अतिथि गृह के आसपास पॉलिथीन उन्मूलन किया। उन्होंने श्रमदान कर गंदगी की सफाई की। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि पर्यावरण को लेकर चलाई गई यह मुहिम विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान दिलाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विवि के कैंपस को ग्रीन और क्लीन कैंपस के तौर पर विकसित किया जाएगा। मुहिम के तहत परिसर में पर्यावरण को लेकर चेतना विकसित हो रही है। सभी छात्र, शिक्षक और कर्मचारी मिलकर इस मुहिम का हिस्सा बन रहे हैं। परिसर निदेशक प्रो. नीरज तिवारी ने कहा कि यह कैंपस पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण के लिए महत्वपूर्ण कड़ी है। योग विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन भट्ट ने कहा कि यह मुहिम समाज के लिए एक आयाम स्थापित करेगी। इससे पहले कुलपति प्रो. भंडारी, प्रोफेसर नीरज तिवारी, कुलसचिव डॉ. विपिन जोशी, एनआरडीएमएस के निदेशक प्रोफेसर जेएस रावत, एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. ममता पंत, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ममता असवाल, योग विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन भट्ट ने मुहिम की शुरुआत की। कार्यक्रम में प्रो. डीपी यादव, डॉ. अरशद हुसैन, डॉ. भास्कर चौधरी, डॉ. ललित जोशी, डॉ. पीएस बोरा, विभाष मिश्रा, कैलाश छिम्वाल, देवेंद्र धामी, जयवीर नेगी, देवेंद्र धामी, जयवीर नेगी, सुरेश बागरी, लल्लन सिंह, अरविंद पांडे, डॉ. अरविंद यादव, देवेंद्र धामी, उपसचिव दीपक तिवारी, विनीत कांडपाल, सुमित कुमार चौधरी, अखिलेश शर्मा, चंद्र गुप्त सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें