फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारियों ने दिया विकास भवन में धरना

Fri, 21 Apr 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
धरना देते ग्राम विकास अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पाली गुणादित्य के वीडीओ पनी राम की हत्या से आक्रोशित ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन जिला शाखा ने विकास भवन प्रांगण में धरना दिया। उन्होंने इसे जघन्य हत्या बताते हुए जांच की मांग उठाई। बाद में इस संबंध में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा और मामले की जांच राजस्व पुलिस से हटाकर रेगुलर पुलिस को सौंपने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर 24 अप्रैल से ब्लॉक मुख्यालयों में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का एलान किया है।
विज्ञापन


धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि 19 अप्रैल की रात पाली गुणादित्य के वीडीओ पनी राम की जघन्य हत्या कर दी गई। इस घटना से ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों में भय और रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि वीडीओ फील्ड स्तरीय कर्मचारी हैं और दूरस्थ क्षेत्रों में विषम परिस्थितियों में कार्य करते हैं। 

उन्होंने कहा कि राजस्व पुलिस के पास संसाधनों का अभाव है। मामले में त्वरित कार्रवाई कर जांच रेगुलर पुलिस को सौंपी जाए। साथ ही फील्ड कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान की जाए। हत्याकांड के सभी दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर निष्पक्ष जांच और प्रभावित परिवार को आवश्यक सुविधाएं देने की मांग की। सभा की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष दलीप भंडारी और संचालन महामंत्री उमापति पांडे ने किया। धरने में सतीश पांडे, उवेश मोहम्मद, इंतखाब आलम, गोविंद नेगी, राजेंद्र सिंह, संतोष कुमार, अनिल कुमार, हरीश चंद्र सुयाल, भगवान बिष्ट, हरिकृष्ण, त्रिलोक सिंह बिष्ट, मनोज धामी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें