फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि से बिचल्ला दानपुर में फसलें चौपट

Fri, 21 Apr 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
बिचल्ला दानपुर क्षेत्र के गांवों में ओलावृष्टि का नजारा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बिचल्ला दानपुर क्षेत्र के गांवों में तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई, जिससे खेतों में खड़ी रबी की फसल चौपट हो गई। ओलावृष्टि से सब्जियों और फलों को भी नुकसान हुआ है। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से क्षति का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन



बिचल्ला दानपुर क्षेत्र के शामा, रमाड़ी, लीती, हाम्टी कापड़ी, रातिकेठी, मल्खाडुंगर्चा, भनार, लाथी, चुचेर और माजखेत आदि गांवों में बुधवार की शाम को तेज गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। ओलों की चपेट में आने से खेतों में तैयार, गेहूं, जौ, मसूर, शाक सब्जियां बर्बाद हो गईं। फलों के पेड़ों में आया बौर गिर गया। ग्रामीणों ने बताया कि ओले 10 से 70 ग्राम वजन तक के थे।

ब्लाक प्रमुख मनोहर राम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, ग्राम प्रधान आनंद प्रकाश, दरबान सिंह कोरंगा, बीडीसी सदस्य यशपाल रौतेला, पूर्व सदस्य नरेंद्र कोरंगा आदि ने प्रशासन से क्षति का आकलन करके प्रभावित किसानों को अधिक से अधिक मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें