फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर धरने पर डटे हैं प्रधान

विज्ञापन
द्वाराहाट में धरना देते ग्राम प्रधान संगठन के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
अल्मोड़ा/द्वाराहाट। जल जीवन मिशन के कार्यों को ग्राम पंचायतों के माध्यम से कराने समेत अन्य मांग को लेकर ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले प्रधानों ने बृहस्पतिवार को भी विकासखंड कार्यालय हवालबाग प्रांगण पर धरना दिया। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पेयजल योजनाओं के निर्माण के लिए ग्राम पंचायतों को कार्यदायी संस्था बनाया जाए।
विज्ञापन

मनरेगा योजना में रोजगार के दिन सौ से बढ़ाकर दो सौ निर्धारित हो। दैनिक मजदूरी 201 रुपये से बढ़ोत्तरी कर 500 रुये की जानी चाहिए। प्रधानों ने मांगों को लेकर नारेबाजी भी की। धरने में प्रधान संगठन के उपाध्यक्ष अमित शाह, संरक्षक मनोज, अर्जुन सिंह बिष्ट, बालादत्त कांडपाल आदि बैठे। उधर द्वाराहाट में ग्राम प्रधान संगठन का अनिश्चितकालीन सांकेतिक धरना प्रदर्शन ब्लाक मुख्यालय में जारी है। अनिश्चितकालीन सांकेतिक धरने में ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष नरेंद्र अधिकारी, उपाध्यक्ष रेखा गोस्वामी, मनोज सिंह बिष्ट, पूजा, गीता देवी, प्रेमलता तिवारी, मनोज बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें