फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सीएचसी की सुविधाओं की मांग के लिए क्रमिक अनशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। ऑपरेशन स्वास्थ्य के तहत सीएचसी भिकियासैंण में मानक के अनुसार स्पेशलिस्ट डॉक्टरों और सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता की मांग को लेकर रामलीला मैदान में क्रमिक अनशन छठे दिन भी जारी रहा। इस दौरान पूर्व सैनिक संगठन चौखुटिया ने आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन

शनिवार को क्रमिक अनशन पर कुसुमलता बौड़ाई, संजय बंगारी, बिपिन बिष्ट और नीरज पधान बैठे। उन्होंने कहा कि सीएचसी भिकियासैंण क्षेत्र की लगभग 20 हजार से अधिक जनसंख्या को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है लेकिन स्पेशलिस्ट डॉक्टरों और जरूरी सुविधाओं के अभाव में यह केवल रेफर सेंटर बनकर रह गया है।
अनशनकारियों ने कहा कि गंभीर रोगियों को रानीखेत, रामनगर, हल्द्वानी और काशीपुर जाना पड़ता है जिससे उन्हें आर्थिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अनशन पर बैठे कुसुमलता बौड़ाई और सभासद संजय बंगारी ने कहा कि व्यवस्थाओं में सुधार न किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर आनंद नाथ, कार्तिक उपाध्याय, गोविंद सिंह रावत, श्याम सिंह बिष्ट, बालम सिंह, जगदीश, प्रहलाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें