फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे अस्पतालों को 50 लाख ईनाम देगी सरकार

Tue, 30 Oct 2018 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
जिला अस्पताल का निरीक्षण करती कायाकल्प की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एनएचएम की कायाकल्प योजना के अंतर्गत सभी अस्पतालों का निरीक्षण कर उसे अंक दिए जा रहे हैं। मूल्यांकन के बाद बेहतर अंक हासिल करने वाले अस्पताल को सरकार 50 लाख का ईनाम देगी।  
विज्ञापन

योजना के अंतर्गत चंपावत से आई कायाकल्प टीम ने मंगलवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक चंपावत गौरव पांडे व क्वालिटी कंस्ट्रक्शन प्रवीण भट्ट ने बताया कि उत्तराखंड के प्रत्येक अस्पताल का सफाई समेत छह बिंदुओं पर मूल्यांकन किया जा रहा है। निरीक्षण की रिपोर्ट जिले के सीएमओ व राज्य सरकार को दी सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम सत्यापन के लिए दोबारा अस्पताल का निरीक्षण करेगी। 

सभी छह बिंदुओं पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले अस्पताल को सरकार द्वारा 50 लाख का ईनाम दिया जाएगा। कायाकल्प योजना की टीम ने बताया कि वर्तमान में अस्पताल में जो भी कमियां हैं उनसे विभाग को अवगत कराया जा चुका है। ताकि उसे ठीक किया जा सके। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. एसपी त्रिपाठी, एनएचएम के अनूप कांडपाल, बीएल वर्मा, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें