फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरसैंण को सरकार जल्द घोषित करे राजधानी

Thu, 15 Mar 2018 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
नुक्कड़ सभा करते उपपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने गैरसैंण राजधानी घोषित करने की मांग को लेकर आरपार की लड़ाई का एलान किया है। यहां पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता में केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि प्रदेश में दो राजधानी स्वीकार्य नहीं हैं। सरकार गैरसैंण को जल्द स्थायी राजधानी घोषित करे। पार्टी की महिला इकाई ने गैरसैंण राजधानी घोषित करने की मांग को लेकर नगर में पदयात्रा भी निकाली। शुक्रवार 16 जनवरी को शहर से पदयात्रा गैरसैंण को रवाना होगी और 20 मार्च को गैरसैंण पहुंचेगी।

विज्ञापन


तिवारी ने कहा कि 18 सालों से कांग्रेस-भाजपा ने राज्य में शासन किया, लेकिन अब तक गैरसैंण को राजधानी घोषित नहीं किया है। विधायक और सांसद स्थायी राजधानी पर रुख स्पष्ट करें। उन्होंने कहा कि राज्य में प्राकृतिक संसाधनों की लूट हो रही है। आपदा प्रभावित खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। जिंदल जैसे उद्योगपतियों को बेशकीमती जमीन दी जा रही हैं। पूंजीपति, माफिया और राजनेताओं के गठजोड़ राज्य की अस्मिता से खेल रहे हैं। पंचेश्वर जैसे बड़े बांध बनाकर जैव विविधिता और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। ऑल वेदर रोड के नाम पर लाखों पेड़ काट दिए गए हैं।

बाद में महिला इकाई के नेतृत्व में नगर में पदयात्रा निकाली गई। लाला बाजार चौक बाजार, थाना बाजार आदि क्षेत्रों नुक्कड़ सभाएं आयोजित की गईं। वक्ताओं ने कहा कि राज्य से लगातार पलायन हो रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में सरकार नाकाम साबित हुई है। आधी आबादी के प्रति सरकार संवेदनहीन बनी है। इस मौके पर महिला इकाई संयोजक रेखा धस्माना, आनंदी वर्मा, सुनीता पटवाल, खष्टी सुयाल, नंदी नैनवाल, लीला बिष्ट, रंजना, विमला, अमीनुर्रहमान, राजू गिरि गोस्वामी, पुष्पा रावत, सोनी, लीला बिष्ट आदि मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें