फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकरण को जल्द समाप्त सरकार सरकार

विज्ञापन
गांधी पार्क अल्मोड़ा में धरने के दौरान डीडीए के खिलाफ नारेबाजी करते विभिन्न संगठनों के लोग। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों ने मंगलवार को गांधी पार्क में दोपहर 12 बजे से अपराह्न दो बजे तक धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

धरना स्थल पर समिति के संयोजक नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि पिछले 26 माह से जनविरोधी प्राधिकरण को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा। डीडीए के कारण लोग भवन का निर्माण नहीं कर पा रहे हैं, परंतु प्रदेश सरकार आंखें मूंदे बैठी है।
कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि अल्मोड़ा शहर में प्राधिकरण को लागू किया जाना औचित्यहीन है। आरोप लगाया कि सरकार ने नवंबर 2017 में जनता को विश्वास में लिए बगैर डीडीए लागू कर दिया। जिससे समूचे पर्वतीय क्षेत्र की जनता लगातार परेशान है।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक ने और संचालन लक्ष्मण सिंह ऐठानी ने किया। धरने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, हेम चंद्र जोशी, दिनेश जोशी, कांग्रेस जिला सचिव दीपांशु पांडे, वैभव पांडे, हर्ष कनवाल, चंद्रमणि भट्ट, भारतरत्न पांडे, वैभव जोशी, आनंदी वर्मा, उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, केशव दत्त पांडे आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें