फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट चोरी कर लोकतंत्र की हत्या कर रही सरकार : पाल

Fri, 10 Oct 2025 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
बागेश्वर के कांग्रेस कार्यालय में वोट चोर गद्दी छोड़ अ​​भियान के लोकसभा प्रभारी का स्वागत करते
विज्ञापन
बागेश्वर। महिला जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिले में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में अभियान की लोकसभा अल्मोड़ा प्रभारी अल्का पाल ने शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार वोट चोरी कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। शुक्रवार को कांग्रेस के जिला कार्यालय में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपा धपोला की अध्यक्षता में आयोजित हस्ताक्षर अभियान में कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कर समर्थन किया। अभियान की लोकसभा प्रभारी पाल ने कहा अपने मत का प्रयोग करना नागरिकों का प्रमुख अधिकार है लेकिन सरकार छल और कपट से वोट की चोरी कर लोकतंत्र की हत्या करने में लगी हुई है।
बीते पंचायत चुनाव में उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर सरकार और चुनाव आयोग ने मिलकर वोट चोरी को अंजाम तक पहुंचाया। इस मौके पर पूर्व महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष लक्ष्मी धर्मशक्तू, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र टंगड़िया, जिपं सदस्य सरोज देवी, बीडीसी सदस्य वंदना ऐठानी, पूजा आर्या आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें