सोमेश्वर के जाल धौलाड़ में भाजपा में शामिल हुई प्रधान सुनीता देवी और ग्रामीणों का स्वागत करती बा?
- फोटो : ALMORA
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्य ने ग्राम पंचायत जाल धौलाड़, ढुमड़गांव और मनान क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने लोगों की जन समस्याएं सुनीं। इस दौरान जाल धौलाड़ की प्रधान सुनीता देवी समेत 70 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
मंत्री ने कहा कि सरकार गांवों के विकास को प्राथमिकता दे रही है। क्षेत्र के विकास को कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। ग्रामीणों का आह्वान किया कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। किसी भी समस्या के समाधान के लिए ग्रामीण उनसे संपर्क कर सकते हैं।
इस दौरान जाल धौलाड़ की प्रधान सुनीता देवी के नेतृत्व में 33 ग्रामीणों, ढुमड़गांव में 36 ग्रामीणों, मनान में वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश राम ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वहां भाजपा मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह, राजेंद्र कैड़ा, चंदन बिष्ट, डा. देवेंद्र जोशी, भुवन जोशी, शंकर राम, प्रकाश भंडारी, दीपक आर्या, उमेश मेहरा, विनोद मेहरा, सुंदर राणा, पंकज आगरी, कृष्णा भंडारी, भरत भाकुनी, भूपाल मेहरा आदि थे।