अनशन स्थल पर पहुंचकर समर्थन देते पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत।
- फोटो : AMAR UJALA
थला-मुनडा मोटर मार्ग से भीताकोट तक सड़क बनाने की मांग को लेकर जसपुर कोट के कटियाखाल में ग्रामीण 30वें दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे रहे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के औद्योगिक सलाहकार और पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने आंदोलन स्थल में पहुंचकर ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन जताया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बाद भी क्षेत्र के विधायक क्षेत्रीय ग्रामीणों की मांगों को नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क की मांग को लेकर ग्रामीण 30 दिनों से क्रमिक अनशन कर रहे हैं, लेकिन अब तक किसी ने भी उनकी सुध नहीं ली। कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने थला-मुनड़ा मोटर मार्ग को थला से मुनड़ा तक बनाया। साथ ही मुनड़ा से देवीखाल होते हुए भीताकोट तक सड़क मंजूर की। डबल इंजन की सरकार इसे आगे नहीं बढ़ा रही है। क्रमिक अनशन पर कमला देवी, गुणानंद ध्यानी, देवकी देवी, कमला देवी, हिमुली देवी, राधा देवी, मुन्नी देवी बैठे। समर्थन में गोपाल सिंह, फकीर सिंह, हीरा सिंह, मंगल सिंह, गोविंद सिंह, दिनेश सिंह, सीता देवी, कांति देवी, शांति देवी, उमा देवी, हीरा देवी, शकुंतला देवी अमित रावत, गुणानंद ध्यानी, आलम सिंह, देवेंद्र सिंह, हीरा सिंह, अनूप सिंह, झुसार सिंह ने धरना दिया।