फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण छात्रसंघ चुनाव

Sun, 04 Oct 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में हुए छात्रसंघ चुनाव में चंदन नाथ अध्यक्ष, पूजा बिष्ट सचिव चुनी गईं। शपथ ग्रहण के बाद पदाधिकारियों ने समर्थकों के साथ विजय जुलूस निकाला।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर चंदन नाथ ने अपने एकमात्र प्रतिद्वंद्वी बहादुर सिंह को 31 मतों से हराया। चंदन नाथ को 166, बहादुर सिंह को 135 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर करन सिंह निर्वाचित हुए। करन सिंह को 163 और रमेश सिंह को 120 मत मिले।  सचिव पद पर पूजा बिष्ट ने 34 मतों से जीत दर्ज की।

पूजा को 162 और उनके प्रतिद्वंद्वी प्रदीप सिंह को 128 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर रवींद्र कड़ाकोटी ने कविता गोस्वामी को हराया। रवींद्र को 176, कविता को 109 वोट मिले।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर गौरव कन्याल विजयी रहे। गौरव को 168 और पंकज को 119 वोट पड़े।  जबकि छात्रा उपाध्यक्ष पद पर दीपा पुजारी, उपसचिव गंगा शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

चुनाव अधिकारी डा. रेखा जोशी ने निर्वाचन की घोषणा की। प्राचार्य डा. एचएल अरोरा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। सुरक्षा के लिए महाविद्यालय परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन


इस मौके पर डा. पंकज प्रियदर्शी, डा. ऊषा सिंह, डा. वीके सिंह आदि मौजूद थे। बाद में विजयी छात्रसंघ पदाधिकारियों ने समर्थकों के साथ जुलूस निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें