फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में हर्षोल्लास से मनाया गोवर्धन पर्व, पारंपरिक रीति-रिवाज से हुआ गो-पूजन

Tue, 10 Nov 2026 10:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान पशुपालकों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से गायों की पूजा-अर्चना की और संसार के कल्याण के साथ-साथ खुशहाली की मन्नत मांगी।
विज्ञापन

मंगलवार को पशुपालकों ने गायों को स्नान कराकर तिलक लगाया, फूलों के हार पहनाए और आरती की। इसके बाद उनके शरीर पर चावल के घोल से विशेष ठप्पे (छापे) लगाए गए। गो माता को इस अवसर पर स्वादिष्ट पकवान भी खिलाए गए। लोक मान्यता है कि गाय पर ये छापे लगाने से वे सालभर स्वस्थ रहती हैं और उनका दूध उत्पादन भी बेहतर होता है। गो सेवा न्यास गुरुकुल शोले की ओर से गो सदन ज्योली में गोवर्धन पर्व पर गोसंवर्धन यज्ञ और पूजा-अर्चना कर विश्व कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की गई। साथ ही निराश्रित गोवंश के संरक्षण व संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वेदी पर कलश स्थापना, वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुआ। उपस्थित श्रद्धालुओं ने यज्ञ कुंड में आहुतियां डालकर क्षेत्र की खुशहाली की मन्नत मांगी। अनुष्ठान के बाद गो सदन में संरक्षित गायों का तिलक कर विधिवत पूजन किया गया। लोगों ने गायों को फूलमालाएं पहनाईं और श्रद्धाभाव से गो ग्रास खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया जिससे पूरा परिसर भक्तिमय नजर आया। गोशाला संचालक दयाकृष्ण कांडपाल के आचार्यत्व में विधि-विधान के साथ अनुष्ठान संपन्न हुआ। दयाकृष्ण ने समाज से अपील की कि गोवंश की रक्षा को सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित न रखकर इसे अपनी नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी समझें। कार्यक्रम में चंद्रमणि भट्ट, मनोज सनवाल, यशवंत परिहार, रमेश तिवारी, पूरन चंद्र तिवारी, मोहन सिंह रावत, हेम जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें