फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरिल्लों ने घेरा लोनिवि सीई, एसई कार्यालय

Mon, 30 Mar 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनिवि में मेट और बेलदार पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर एसएसबी स्वयंसेवकों ने लोक निर्माण विभाग मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव किया। कार्यालय में मुख्य अभियंता के न मिलने पर गुरिल्ले जुलूस लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे लेकिन कार्यालय के बाहर तैनात पुलिस ने गुरिल्लों को अंदर नहीं घुसने दिया। इस दौरान गुरिल्लों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। वहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि लोनिवि में मेट, बेलदार पदों में नियुक्ति में गुरिल्लों को शासनादेश के मुताबिक वरीयता नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन


आउटसोर्सिंग एजेंसी द्वारा बाहर के लोगों को इन पदों पर नियुक्ति दे दी गई है। उन्होंने कहा कि शासनादेश की ठेकेदार, एजेंसियों, अधिशासी अभियंताओं द्वारा ऐसी व्याख्या की गई कि गुरिल्ले ही नियुक्ति के लिए अपात्र कर दिए गए हैं। बाद में गुरिल्लों की अधीक्षण अभियंता एनपी सिंह से वार्ता हुई। उन्होंने गुरिल्लों को शासनादेश के अनुरूप शीघ्र नियुक्ति का आश्वासन दिया। बताया कि जिले में रानीखेत के अलावा कहीं भी मेट, बेलदार नहीं रखे गए हैं। गुरिल्लों ने मांग पूरी करने के लिए विभाग को सप्ताभर का समय दिया है। प्रदर्शन में ब्रह्मानंद डालाकोटी, शिवराज बनौला, पीतांबर मेलकानी, होशियार सिंह, दिनेश लोहनी, राजेंद्र बोरा, जगदीश सांगुणी, गोकुल सिंह, खीम सिंह, सर्वजीत, आनंद राम, नंद राम, कैलाश शाह, हेमंत कुमार, कमल राम, लक्ष्मण सिंह, गिरीश पांडे, खड़क सिंह पिलख्वाल, गोपाल राम, आनंदी महरा, किरन पांडे, भानु पंत, दीपा परगाई, मीना देवी, बीना महरा, जानकी, ललित मनराल, अनीता देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें