फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम को घेरेंगी रिस्कन घाटी की महिलाएं

Mon, 30 Mar 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
जनसमस्याओं को लेकर ब्लाक के सुनाड़ी क्षेत्र में रिस्कन घाटी के ग्रामीणों का आंदोलन रविवार को आठवें दिन भी जारी रहा। क्रमिक अनशन पर दो लोग बैठे, जबकि धरने में कई ग्रामीण महिलाएं बैठी। सभा में महिलाओं ने शीघ्र मांगें पूरी न होने पर डीएम कार्यालय घेरने, उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। ग्रामीण बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी समस्याएं हल करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


रिस्कन घाटी संघर्ष समिति के बैनर तले रिस्कन घाटी से जुड़े ग्रामीणों का आंदोलन आठवें दिन भी अनवरत जारी रहा। क्रमिक अनशन पर पैठानी के उप प्रधान गिरीश बुधानी, सिमलगांव के दर्शन सिंह नेगी बैठे। उनके समर्थन में धना देवी, भावना देवी, भारती देवी, हेमा देवी, पुष्पा देवी, लीला देवी, गंगा देवी, रेवती देवी, अंबुली देवी, पार्वती देवी, कंचन देवी, रेखा देवी, धर्मा देवी, बबीता देवी बैठी। इस दौरान महिलाओं में खासा आक्रोश देखा गया। कई महिलाओं ने कहा कि जनसमस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ तो डीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा। सभा को समिति अध्यक्ष हरवंश बिष्ट, नवीन कांडपाल, मोहन कांडपाल, जयशंकर बुधानी, सरस्वती आर्या आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें