जकार्ता (इंडोनेशिया) में 14 जुलाई से चल रही एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय टीम के कप्तान लक्ष्य सेन एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। इसी के साथ उन्होंने प्रतियोगिता में अपना पदक पक्का कर लिया है।
उत्तरांचल बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने नंबर दो सीड चाइना के ली सिफोंग को सीधे सेटों में 21-14 और 21-12 से हराकर सेमी फाइनल में स्थान बनाया। इससे पूर्व प्री क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने थाईलैंड के सरन जमसरी को 21-19,19-21 और 21 -17 से हराया। लक्ष्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार और सभी पदाधिकारियों तथा बैडमिंटन खिला
ड़ियों तथा खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है। यह प्रतियोगिता 22 जुलाई तक चलेगी।