गरुड़ (बागेश्वर)। कोट भ्रामरी मंदिर में भागवत कथा जारी रही। छठे दिन की कथा में व्यास रवि शंकर कांडपाल ने धर्म-अर्धम, पूजा और भक्ति के मर्म को बताया। कहा कि जब धरती पर अधर्म और पाप बढ़ता है, तब धर्म की रक्षा के लिए भगवान अवतार लेते हैं।
बुधवार को सुबह मुख्य यजमान दयाकृष्ण लोहुमी और श्रद्धालुओं ने विधिविधान से मंदिर में पूजा अर्चना की। पंडितों ने कथा का मूल पाठ किया। दोपहर बाद व्यास कांडपाल ने श्रद्धालुओं को भगवान कृष्ण की महिमा सुनाई। कथा के दौरान भजन गायक महेश, विपिन, मयंक, कमल, भुवन ने मधुर भजनों से पूरे क्षेत्र को भक्तिरस में डुबोया। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद कांडपाल, नरेंद्र गिरि आदि मौजूद रहे।