भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत स्यों में चल रही रामलीला में बुधवार की रात सीता स्वयंवर प्रसंग का भव्य मंचन किया गया। मनमोहक संवादों, मधुर भजनों और प्रभावशाली अभिनय से सजे इस मंचन ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। रामलीला का आयोजन पिछले 16 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। वहां रामलीला कमेटी अध्यक्ष कै. डोला सिंह, संरक्षक खुशाल सिंह, ग्राम प्रधान पान सिंह, डायरेक्टर दिनेश सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता रोशन आदि रहे।