फौजी भाइयों को राखियां और ग्रीटिंग भेजती जीआईसी बटुलिया की छात्राएं। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। जीआईसी बटुलिया की छात्राओं ने देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों के लिए स्वनिर्मित राखियां और उन्हें स्वतंत्रता दिवस के शुभकामना कार्ड भेजे हैं।
सेना का सम्मान, देश का सम्मान विषय पर यहां कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक जमुना प्रसाद तिवारी ने बताया कि छात्राएं पिछले कई वर्षों से स्वनिर्मित राखियां फौजी भाइयों के लिए भेज रही हैं। कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से देश भक्ति की भावनाओं का भी संचार होता है।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य भुवन चंद्र पाठक ने किया। छात्राओं ने सेना के जवानों के लिए स्वतंत्रता दिवस की बधाई के लिए ग्रीटिंग कार्ड्स, रोली, चंदन, राखियां भेजीं। इस अवसर पर भवना, विजय सोनी, चंद्रसूत, हरिओम, संतोष पांडेय, गोकुल राणा, जोधा सिंह, प्रेम प्रकाश, अर्चना बुधानी, दीप्त ि बिंजोला, रोहिताश सिंह, किशन वैला, हरीश पंत, कैलाश कांडपाल आदि मौजूद रहे।