फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वाराहाट में लगा बालिका शिक्षा कैंप

Thu, 29 Sep 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
जीजीआईसी में लगा बालिका शिक्षा कैंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। रमसा के तहत यहां राजकीय बालिका इंटर कालेज में बालिका अभिप्रेरणा शिविर संपन्न हुआ। 10 दिवसीय इस शिविर में बालिका शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा तमाम गतिविधियां हुईं। समापन करते हुए ब्लॉक प्रमुख ममता भट्ट ने शिविरार्थियों से शिविर के अनुभवों को आत्मसात कर समाज को जागरूक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि विमल शाह ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संदेश को घर घर प्रचारित करने की अपील की। बालिकाओं से समाज को बुराइयों से बचाने के लिए भी जागरूक करने को कहा। रमसा प्रभारी सोनिका नेगी ने शिविर की आख्या पेश की। बालिकाओं को आत्म निर्भर बनाने, उन्हें अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्या तनुजा जोशी, पीटीए अध्यक्ष दिनेश आर्य, एसएमसी अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे। संचालन डा. अमिता प्रकाश ने किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें