फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने हाईवे किया जाम

Thu, 29 Sep 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्करों ने रोका ट्रैफिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का आंदोलन जारी है। द्वाराहाट ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने मजखाली में प्रदर्शन किया इसके बाद आधा घंटे तक रानीखेत-अल्मोड़ा हाईवे जाम कर दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां राजकीय कर्मचारी घोषित करने सहित तमाम मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत हैं।
विज्ञापन


कार्यकर्त्रियों ने सरकार पर हठधर्मिता का आरोप लगाया। कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर नीमा, दीपा, रानी, नीता, चंद्रा, हंसी देवी, बबिता, विमला, पूनम, गौरा बिष्ट, आशा, रवि, मधुली, सुनीता, सीता, चंपा, दीपा, मीना सहित तमाम कार्यकत्रियां मौजूद थीं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें