फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल ऑफ द मंथ में चुई गई जीआईसी हवालबाग की लैब

विज्ञापन
जीआईसी हवालबाग की अटल टिंकरिंग लैब। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कालेज हवालबाग की अटल टिंकरिंग लैब को नीति आयोग भारत सरकार ने अटल ऑफ द मंथ चुना है। इसमें प्रदेश के पांच और देश भर के चुनिंदा सौ विद्यालयों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

लैब के प्रभारी डा. कपिल नयाल ने बताया कि अटल ऑफ द मंथ के लिए विद्यालय में अटल टिंकरिंग लैब में तैयार किए जाने वाले इनोवेटिव मॉडल्स, प्रोजेक्ट वर्कशॉप, प्रशिक्षण कार्यक्रम, विभिन्न विशेषज्ञ द्वारा दिए जाने वाले व्याख्यान को आधार बनाया गया है। इसमें उत्तराखंड के चार अन्य विद्यालय भी शामिल हैं, जबकि देशभर के 100 विद्यालयों का चयन किया गया है।
उन्होंने बताया कि लैब में विद्यार्थियों द्वारा स्मार्ट डस्टबिन, ड्रोन, ब्लाइंड स्टिक, रोबोट, रोबोटिक आर्म आदि कई मॉडल बनाए गए हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन सिंह मेर ने बताया कि लैब को विभाग द्वारा शैक्षिक भ्रमण स्थलों की सूची में सम्मलित किया गया है। अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों को भी समय-समय पर विद्यालय में स्थित अटल टिंकरिंग लैब का भ्रमण कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें