फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी सोमेश्वर में शिक्षकों के पांच पद खाली

Mon, 10 Aug 2015 12:37 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज सोमेश्वर में पिछले पांच साल से एलटी और प्रवक्ता संवर्ग में शिक्षकों को पांच पद खाली चल रहे हैं। महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं होने से  बच्चों की पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


सरकार के स्कूल में शिक्षकों के पद भरने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। जीआईसी सोमेश्वर में 250 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।

 कालेज में एलटी शिक्षकों के नौ पदों में से महत्वपूर्ण विषय गणित, विज्ञान और व्यायाम शिक्षक के पद पिछले पांच साल से खाली पड़े हैं। इससे खासकर दसवीं के बच्चों को गणित और विज्ञान की पढ़ाई करने में काफी दिकक्तें हो रही हैं।

वहीं प्रवक्ता संवर्ग में भी नौ शिक्षकों पद सृजित हैं। इनमें से प्रवक्ता हिंदी और इतिहास के पद गत पांच साल से रिक्त हैं। लोगों को आशा थी कि राज्य बनने के बाद शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा।
विज्ञापन


 शिक्षकों के पद भरे जाएंगे और बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी। पर निराशा ही हाथ लगी है। अभिभावकों का कहना है कि सरकार और जनप्रतिनिधि भाषणों में शिक्षकों के पद भरनेे का भरोसा दिलाते हैं।

बाद में पल्ला झाड़ लेते हैं। शिक्षकों के नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। आसपास चार से पांच किमी दूरी पर कोई अन्य स्कूल भी नहीं है। इधर प्रधानाचार्य केआर अहिरवार का कहना है कि खाली पदों की सूचना उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें