फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी बाड़ेछीना में शिक्षकों के रिक्त पद भरे जाएं

Wed, 13 Jul 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जीआईसी बाड़ेछीना में रिक्त शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन राम आर्या के नेतृत्व में अभिभावकों का शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मिला। शिष्टमंडल ने डीएम को बताया कि महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन



ज्ञापन में कहा गया है कि जीआईसी बाड़ेछीना में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित समेत महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों के पद खाली हैं। चेतावनी दी है कि यदि जल्द पद नहीं भरे गए तो आंदोलन किया जाएगा। शिष्टमंडल ने बताया कि डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को 20 जुलाई तक स्कूल में रिक्त पदों पर शिक्षकों की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया है। 


शिष्टमंडल में अभिभावक संघ अध्यक्ष चंपा भट्ट, रवि रौतेला, पूर्व अध्यक्ष दीवान राम आर्य, एसएसी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह पैनवाल, खजान चंद्र, बलदेव आर्या, भगवान आर्या, गंगा जोशी, चंपा भट्ट, कमला भट्ट, आशा भट्ट, नीमा जोशी, कला भट्ट, शोभा जोशी, ममता जोशी, गोविंदी देवी, पुष्पा, बीना बिष्ट, प्रधान चनोली रमेश चंद्र आर्य आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें