फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी और जीजीआईसी में पृथ्वी बचाने का संकल्प लिया

Sat, 22 Apr 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
जीजीआईसी शिक्षिकाएं पृथ्वी बचाने का संकल्प लेती हुईं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पृथ्वी दिवस पर क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में छात्र-छात्राओं ने तमाम कार्यक्रम आयोजित कर पृथ्वी का बचाने का संकल्प लिया। जीआईसी, जीजीआईसी में तमाम कार्यक्रम हुए। जीआईसी में छात्रों ने स्वच्छता अभियान चलाया। बाद में जनजागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन


पृथ्वी को बचाने के लिए सभी से एकजुट होकर आगे आने की अपील की। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन बीईओ श्याम सिंह और प्रधानाचार्य विशन राम ने संयुक्त रूप से किया। पृथ्वी का बिगड़ता स्वास्थ्य और समाधान विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई, जिसमें दीपक पपने, दीपक कुमार, अजय कुमार पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

धरती सजाओ धरती बचाओ विषय पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में सौरभ, जतिन, करन अव्वल रहे। जीजीआईसी की छात्राओं ने बाजार में रैली निकाली।  शिक्षिका माया ने फायर लाइन, ग्रीन बोनस और वनाग्नि के विषय में जानकारी दी। प्राकृतिक संपदाओं की सुरक्षा के लिए सभी से योगदान देने पर जोर दिया गया। प्रधानाचार्या तनुजा जोशी ने कहा कि पृथ्वी प्राणी की आवश्यकता है। उन्होंने पृथ्वी को अनावश्यक दोहन से बचाने पर जोर दिया। निबंध प्रतियोगिता में दीपिका, हेमा, ऋतु, चित्रकला में विद्याश्री, सोनिया और हिमानी, भाषण में उषा, सपना और प्रियंका ने बाजी मारी। तमाम छात्राएं और शिक्षिकाएं मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें