फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैंती तहसील क्षेत्र में कई पेयजल योजनाएं ध्वस्त

Sat, 22 Apr 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 गत दिनों हुई बारिश से तहसील क्षेत्र की कई पेयजल लाइनें ध्वस्त हो गई हैं। इस कारण गत तीन दिनों से क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। ग्रामीण दो से चार किमी दूर स्थित जल स्रोतों से पानी ढो रहे हैं। 
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में दो दिन पहले हुई तेज बारिश में तहसील क्षेत्र के अंतर्गत जैंती पेयजल योजना, नया संग्रौली पेयजल योजना, पुभाऊं और रज्यूड़ा ग्राम समूह पेयजल योजनाएं ध्वस्त हो गईं। बारिश में पेयजल के पाइप पूरी तरह से उखड़ गए हैं।

इस कारण पेयजल लाइनों में पानी की सप्लाई ठप पड़ी है। पेयजल योजनाएं ध्वस्त होने से जैंती, सुनाड़ी, कांडे, चौखुरी, भनलेख, बांजधार, बान्तोली, नया संग्रौली, लोहना, थामथोली, मझाऊं, पुभाऊं, बाराकोट, रज्यूड़ा, पुखाड़ी, सुंदरपानी समेत दो दर्जन से अधिक गांवों में पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है। गर्मी के दिनों में पानी नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि ग्रामीण दो से चार किमी दूर स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढो रहे हैं। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में संबंधित विभाग को जानकारी दी गई, लेकिन ध्वस्त पेयजल योजनाएं दुरुस्त नहीं की गई हैं। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर के माध्यम से पेयजल वितरित करने की मांग की है। तहसीलदार बहादुर सिंह कुमल्टा ने बताया कि ध्वस्त पेयजल योजनाओं की रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें