फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पशुओं को स्वस्थ रखने के लिए करवाएं टीकाकरण: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने किसानों से कहा है कि पशुओं को स्वस्थ रखने के लिए उनका टीकाकरण कराएं। पशुओं के स्वस्थ रहने से किसानों की आय में भी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ पशु, खुशहाल किसान की परिकल्पना को साकार करें। डीएम पशुपालन विभाग की ओर से विकास भवन में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत पशुओं के टीकाकरण अभियान को लेकर आयोजित पशुपालक जागरूकता गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी पशुपालक अपने गोवंशीय और महिषवंशीय पशुओं को मुंहपका और खुरपका रोग से बचाव के लिए टैगिंग और टीकाकरण अवश्य करवाएं। मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल ने कहा कि किसानों के पशु यदि स्वस्थ रहेंगे तो दूध उत्पादन की क्षमता भी अधिक रहेगी। ।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रविंद्र चंद्रा ने बताया कि चार नवंबर तक चलने वाले अभियान के तहत विभाग की ओर से पशुओं को निशुल्क टीके लगाए जाएंगे। टीकाकरण से पूर्व सभी पशुओं के कान में टैगिंग करने के साथ ही पेट के कीड़ों की दवाई भी दी जाएगी। उन्होंने पशुपालकों से टीकाकरण को आने वाली टीम को सहयोग करने और पशुओं के स्वास्थ्य कार्ड अवश्य बनाने को कहा।
विज्ञापन

अभियान का उद्देश्य अगले पांच सालों में पशुओं के खुरपका और मुंहपका रोग का उन्मूलन करना है। इस दौरान जिला विकास अधिकारी केके पंत, मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरए दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें