फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 167 प्राथमिक शिक्षकों को जल्द मिलेगी प्रोन्नति

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में जल्द ही 167 प्राथमिक शिक्षकों को प्रधानाध्यापक और जूनियर हाईस्कूल सहायक शिक्षक के पद पर शीघ्र प्रोन्नति मिलेगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने वरीयता सूची तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया है। अगले माह तक शिक्षकों को प्रोन्नति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूलों के 167 शिक्षकों को प्राथमिक प्रधानाध्यापक के सौ पदों और जूनियर हाईस्कूल के 67 पदों पर प्रोन्नति दी जानी है। इसके लिए पिछले माह ब्लॉकों ने प्राथमिक के सहायक शिक्षकों की वरीयता सूची तैयार की गई थी, लेकिन वरीयता सूची में खामियां होने पर अब दोबारा से ब्लॉकों को वरीयता सूची बनाने के निर्देश जिले के अधिकारियों ने किए हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) हरीश सिंह रौतेला ने बताया कि ब्लॉकों को 25 सितंबर तक शिक्षकों की वरीयता सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद जिला स्तर पर 30 सितंबर तक वरीयता सूची तैयार कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें