भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। भतरौंजखान बाजार में व्यापारियों और स्थानीय लोगों को झूलते बिजली के तारों से निजात मिलेगी। यूपीसीएल ने एलटी केबल के बदले एवी केबल लगाने का काम शुरू कर दिया है।
झूलते बिजली के तारों के कारण अक्सर शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बना रहता है। ठेकेदार बिष्णु कुमार और लाइनमैन रवि कुमार यादव का कहना है कि जल्द ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद दिक्कत नहीं होगी।