फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन ने निकाला टार्च जुलूस

विज्ञापन
बृहस्पतिवार देर सायं अल्मोड़ा में टार्च जुलूस निकालते कर्मॉचारी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन ने संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष दीपक जोशी के खिलाफ जांच निरस्त करने समेत पांच सूत्री मांगों के निराकरण की मांग को लेकर बृहस्पतिवार देर सायं नगर में टार्च जुलूस निकाला।
विज्ञापन

एसोसिएशन से जुड़े कर्मचारी बृहस्पतिवार को देर सायं चौघानपाटा में एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए कर्मचारी मोबाइल के टार्च जलाकर मालरोड, मिलन चौक, चौक बाजार, कचहरी बाजार, थाना बाजार होते हुए चौघानपाटा वापस लौटे। उन्होंने आरोप लगाया कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ झूठे आरोप लगाए गए हैं। पूर्व में शासन ने जांच स्थगित करने का मौखिक आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बाद भी जांच निरस्त नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने शासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
चेताया कि जब तक जांच निरस्त नहीं की जाती है आंदोलन जारी रखा जाएगा। द्वितीय चरण में 14 अक्तूबर को सायं तीन बजे चौघानपाटा से बाइक रैली निकाली जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष भूपाल सिंह चिलवाल, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज लोहनी, जिला सचिव दिगंबर फुलोरिया, जिला कार्यकारी सचिव पुष्कर सिंह भैसोड़ा, जिला संयोजक धीरेंद्र कुमार पाठक, निर्मल जोशी, जमन सिंह चिलवाल, सीएस नैनवाल, रमेश चंद्र पांडे, अर्जुन नेगी, दिनेश सनवाल, हेमंत जोशी, मुकेश जोशी, योगेंद्र बिष्ट, योगेश तिवारी, राजेंद्र सिंह बिष्ट आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें