फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमियादी हड़ताल पर डटे हैं जनरल और ओबीसी कर्मी

विज्ञापन
गांधी पार्क अल्मोड़ा में धरने के दौरान नारेबाजी करते हड़ताली कर्मचारी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जनरल ओबीसी कर्मचारी यूनियन के प्रांतीय आह्वान पर पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर सरकारी विभागों के कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर डटे हुए हैं। जिला मुख्यालय के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने सोमवार को भी गांधी पार्क में धरना दिया और सभा की। उन्होंने एलान किया कि प्रोन्नति में आरक्षण समाप्त होने पर ही आंदोलन थमेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के अस्सी फीसदी कर्मचारी एक सूत्री मांग को लेकर आंदोलित हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी प्रोन्नति में आरक्षण समाप्त करने के आदेश दिए हैं, लेकिन सरकार कर्मचारियों की मांग के प्रति उदासीनता बरते हुए है। आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधि भी प्रोन्नति में आरक्षण समाप्त करने की मांग पर चुप्पी साधे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने सरकार, मुख्यमंत्री और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।
हड़ताल को सफल बनाने के लिए कर्मचारी नेताओं के दल हाथों में बिच्छू घास लेकर सरकारी विभागों में औचक निरीक्षण भी कर रहे हैं। वे सभी जनरल और ओबीसी कर्मचारियों से आंदोलन में भागीदारी के लिए पूर्ण सहयोग का आह्वान कर रहे हैं।
विज्ञापन

सभा और प्रदर्शन में यूनियन के जिलाध्यक्ष भूपाल चिलवाल, जिला संयोजक धीरेंद्र कुमार पाठक, पुष्कर भैसोड़ा, टीका सिंह खोलिया, एमएल वर्मा, बीडीओ पंकज कांडपाल, पूर्णानंद शर्मा, सुनील बिष्ट, गौरव बिष्ट, प्रहलाद रावत, प्रमोद कुमार पांडे, निर्मल जोशी, अनुराग साह, कुलदीप सिंह, सत्येंद्र भोज, ललित पांडे समेत काफी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया। संचालन सचिव दिगंबर फुलोरिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें