फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीबी पंत संस्थान विश्व के चुनिंदा विवि के संघ में शामिल होगा

Fri, 13 Nov 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोविंद बल्लभ पंत हिमालय पर्यावरण और विकास संस्थान की उपलब्धियों के मद्देनजर इसे जल्द ही विश्व के चुनिंदा विश्वविद्यालयों के संघ में शामिल किया जाएगा। इस उपलब्धि से संस्थान के वैज्ञानिकों को हिमालय क्षेत्र के सभी आठ देशों और दुनिया के अन्य चुनिंदा विश्वविद्यालयों में संयुक्त रूप से शोध और विकासात्मक अध्ययन करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


हाल में ही काठमांडू नेपाल में हुए हिमालयी विश्वविद्यालय संघ सम्मेलन में भाग लेकर लौटे संस्थान के निदेशक डा. पीतांबर प्रसाद ध्यानी ने बताया कि बैठक में गोविंद बल्लभ पंत हिमालय पर्यावरण और विकास संस्थान की उपलब्धियों और कार्यकलापों को देखते हुए संस्थान को चुनिंदा विवि के संघ में शामिल करने का निर्णय लिया गया।

इस उपलब्धि के बाद संस्थान के वैज्ञानिकों को हिमालय क्षेत्र के सभी आठ देशों और दुनिया के अन्य चुनिंदा विश्वविद्यालयों, संस्थानों में संयुक्त रूप से शोध और विकासात्मक अध्ययन करने का अवसर मिलेगा। संस्थान को संघ में पूर्ण आजीवन सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन


हिमालयी विवि संघ में काबुल यूनिवर्सिटी अफगानिस्तान, लानझाउ यूनिवर्सिटी चीन, काराकोरम इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी पाकिस्तान, यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी जापान, एशियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी थाईलैंड, यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट्रल एशिया किर्गिस्तान, यूनिवर्सिटी आफ हाईलैंड्स एंड आईलैंड्स इंग्लैंड, यूनिवर्सिटी आफ मैक्सिको अमेरिका समेत बांग्लादेश, आस्ट्रेलिया, नीदरलैंड, नार्वे के चुनिंदा विवि शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि संघ की स्थापना 2007 में अंतर्राष्ट्रीय एकीकृत पर्वतीय विकास केंद्र (ईसीमोड) ने की थी। जिसका मुख्य उद्देश्य हिमालय क्षेत्र के सतत विकास के लिए संयुक्त रूप से शोधात्मक और विकासात्मक अध्ययन करना है।

वर्तमान में इस संघ में हिमालय क्षेत्र के आठ देशों के 27 चुनिंदा विवि, संस्थान पूर्ण रूप से सदस्य हैं और आठ अन्य देशों के 27  विवि संस्थान के पूर्ण सदस्य और अन्य विवि संस्थान के सहयोगी सदस्य के रूप में शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें