फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 जरूरतमंद बच्चों को 55 हजार की छात्रवृत्ति दी

विज्ञापन
जीआईसी हवालबाग में छात्रा को छात्रवृत्रि और प्रमाण पत्र प्रदान करते अतिथि। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में हुए शैक्षणिक प्रोत्साहन कार्यक्रम में स्कूल के 22 निर्धन विद्यार्थियों को 55 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। यह छात्रवृत्ति जीआईसी अल्मोड़ा के पूर्व छात्र समूह के सहयोग से दी गई है।
विज्ञापन

साथ ही पूर्व छात्र समूह और स्कूल स्टाफ की ओर से हाल में दुर्घटना में जान गंवाने वाले नंदन राम के पुत्र और पुत्री को भी 10,800 रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। मुख्य अतिथि पूर्व छात्र समूह के सदस्य जीवन चंद पांडे ने कहा कि समूह की ओर से भविष्य में भी योग्य विद्यार्थियों को वित्तीय और शैक्षिक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इस दौरान प्रधानाचार्य नवनीत कुमार पांडे, डॉ. कपिल नयाल, भगवान सिंह बिष्ट, अष्टभुजा दुबे, तारा दत्त भट्ट, बराती लाल यादव, शंकर दत्त भट्ट, कृपाल सिंह बिष्ट, धन सिंह धोनी, प्रमोद पांडे, सुनीता बोरा, नवीन वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें