फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस उपभोक्ताओं ने धारानौला सड़क में लगाया जाम

Wed, 09 Nov 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 धारानौला गैस एजेंसी द्वारा बुधवार सुबह पांच सौ रुपए का नोट नहीं लेने पर लोग भड़क गए। उन्होंने धारानौला-करबला मार्ग पर उद्योग केंद्र के पास जाम लगा दिया। बाद में एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद गैस एजेंसी के कार्मिकों ने पांच सौ के नोट लिए। इसके बाद लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन


उद्योग केंद्र के पास धारानौला-करबला मार्ग पर बुधवार को गैस वितरण का दिन निर्धारित है। सुबह से ही लोग गैस लेने के लिए कतार में लगे थे, लेकिन ट्रक के साथ आए गैस एजेंसी के कार्मिकों ने पांच सौ का नोट लेने के इनकार कर दिया, जबकि भारत सरकार ने गैस को आवश्यक सेवा में शामिल किया है। लोग गैस एजेंसी के पास फिलहाल पांच सौ और एक हजार के नोट लेकर देकर गैस सिलेंडर ले सकते हैं। कार्मिकों के पांच सौ और एक हजार के नोट लेने से इंकार करने पर उपभोक्ता भड़क उठे।

गुस्साए उपभोक्ताओं ने धारानौला मार्ग में खाली सिलेंडरों के साथ जाम लगा दिया। लोगों ने इसकी शिकायत प्रशासन के अधिकारियों से भी की। एसडीएम ने इसको लेकर गैस एजेंसी धारानौला के प्रबंधक रमेश चंद्र पांडे को निर्देश दिए। करीब आधा घंटा बाद गैस एजेंसी के कार्मिकों ने बंद किए गए पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट लेने शुरू किए। इसके बाद लोगों ने जाम खोला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें