मजखाली में रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए कतार में खड़े लोग।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। लॉकडाउन के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व पुलिस व्यवस्था संभाले हुए है। विभिन्न हिस्सों में गैस वाहन की सप्लाई के दौरान राजस्व उपनिरीक्षकों की देखरेख में सिलिंडरों का वितरण किया जा रहा है। इस दौरान बिना मास्क का उपयोग करने वालों को गैस नहीं दिए जाने की चेतावनी भी दी जा रही है।
गांव-गांव पहुंच रहे सिलिंडर वितरण का कार्य भी आरएसआई के नेतृत्व में किया जा रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन कराने के लिए गांवों में सड़क के दोनों ओर उपभोक्ताओं की कतार बनाई जा रही है। मंगलवार को मजखाली क्षेत्र में राजस्व उप निरीक्षक सुरेंद्र बिष्ट और नितिन जिरवाण की देखरेख में गैस सिलिंडर वितरित किए गए।