भैंसियाछाना ब्लाक में ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरुक करते विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान।
- फोटो : AMAR UJALA
अल्मोड़ा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने भैंसियाछाना ब्लाक के कई गांवों में जाकर लोगों को कोरना वायरस संक्रमण के प्रति जागरुक किया। उन्होंने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि जरुरतमंदों की हरसंभव मदद करें। चौहान ने ग्राम पंचायत मल्ली नैनी, न्योली, हरडा, जिंगल, कुंज किमोला, सल्ला भाटकोट, तल्ली नाली, मल्ली नाली आदि गांवों में लोगों से मुलाकात की और उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर जागरुक किया। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान जरुरतमंदों ने राशन नहीं मिलने की जानकारी मिलने पर विधानसभा उपाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को जरुरतमंदों को राशन उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से गांवों में मास्क और सैनिटाइजर का वितरण भी करवाया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी भोज, राजस्व उप निरीक्षक राजेश आर्य के अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष राजन सिंह, महामंत्री मंगल सिंह, विधायक प्रतिनिधि देवाशीष नेगी, कमलेश नेगी आदि मौजूद थे।