फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौखुटिया में पूर्व सीएम का फूलमालाओं से स्वागत, शंखनाद कर किया विदा

विज्ञापन
गैरसैंण रवाना होने से पूर्व चौखुटिया में पूर्व सीएम हरीश रावत का स्वागत करते कार्यकर्ता, साथ में - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कहा है कि गैरसैंण आम जनता की आवाज का प्रतिनिधित्व करता है। कहा है कि गैरसैंण में ठंड की बात करना हिमालयी राज्य के महत्व और यहां की प्राकृतिक छठा को झुठलाने जैसा है। कहा की भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में गैरसैंण के भराड़ीसैंण में एक भी ईंट नहीं लगाई है। गैरसैंण विरोधी मानसिकता वाली सरकार को जवाब देने के लिए उन्होंने गैरसैंण में उपवास रखा।
विज्ञापन

रावत गैरसैंण रवाना होने से पहले अतिथि विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता को राजधानी के मुद्दे पर खुद भी सक्रिय होकर आवाज उठानी होगी। जनता के लिए सिरदर्द बना विकास प्राधिकरण भाजपा सरकार के लिए भ्रष्टाचार की पाइप लाइन बन गया है।
वर्तमान सरकार ने उत्तराखंडी समझ समाप्त कर दी है। राज्य के हित के किसी भी निर्णय में वह सरकार को पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा भू-कानून में बदलाव किए जाने को भी राज्य के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया। वार्ता के दौरान कांग्रेस पीसीसी सदस्य गणेश कांडपाल, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल मासीवाल, डॉ.एलएस मनराल और जगत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें