फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौओं के लिए रखे घुघुतों की दावत बंदरों ने उड़ाई

Mon, 16 Jan 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
उत्तरायणी पर घुघुते की माला पहनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत/द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उत्तरायणी का पर्व यहां पूरे क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह बच्चों ने घुघुतों की माला गले में पहनकर कौओं को आमंत्रित किया। पर्व को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। कई स्थानों पर कौओं के न पहुंचने से बच्चों में निराशा भी हाथ लगी जबकि कुछ स्थानों पर कौओं के लिए रखे घुघुतों की दावत बंदरों ने उड़ा ली। चिलियानौला, ताड़ीखेत, चमड़खान, द्वाराहाट सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी घुघुतिया पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। 
विज्ञापन


अल्मोड़ा। कुमाऊं का प्रसिद्ध घुघुतिया त्योहार नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। रविवार की सुबह बच्चों ने गले में घुघुतों की माला पहन कर काले कौआ काले घुघुती माला खा ले... की पुकार लगाते हुए कौओं को बुलाकर उन्हें घुघुते खिलाए। इससे पहले शनिवार को घरों में घुघुते, खजूरे समेत अन्य पकवान बनाए गए।

घुघुतिया पर विशेष आकृति वाले घुघुते के अलावा बच्चों के लिए आटे से डमरू, तलवार, ढाल आदि आकृति वाले पकवान बनाऐ गए। बच्चों ने घुघुतों की माला में संतरा आदि भी गूंथे थे। सुबह तड़के से ही चारों तरफ काले कौआ काले घुघुते की माला खा ले..., ले कौआ बड़ मैंके दी जा सुनक घड़... की पुकार लगाते हुए बच्चे कौओं को घुघुते खाने के लिए  बुलाते हुए देखे गए। इधर सोमेश्वर, जैंती, दन्यां, लमगड़ा, शहरफाटक आदि समेत जिले के ग्रामीण इलाकों में घुघुतिया पर्व धूमधाम से मनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें