फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ...

Sun, 31 Aug 2025 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
गणेश महोत्सव के समापन के अवसर पर शोभा यात्रा निकालते लोग। जागरूक पाठक
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर पालिका क्षेत्र चिलियानौला में रविवार को भव्य शोभायात्रा के साथ गणेश महोत्सव का समापन हुआ। गणपति बप्पा मोरया... के जयकारों से नगर गूंज उठा।
विज्ञापन

रविवार सुबह शिव मंदिर परिसर से शोभायात्रा शुरू हुई जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए बाजार में पहुंची। यहां महिलाओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर पुष्पवर्षा की। महोत्सव के तहत दिनभर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। शनिवार देर शाम तक विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर बच्चों के लिए झूले और दुकानें भी लगी थीं।
शोभायात्रा में पालिकाध्यक्ष अरुण रावत, सभासद सुंदर कुवार्बी, समिति अध्यक्ष प्रतीक नेगी, बबलू पांडेय, सतीश नेगी, दिगंबर सिंह, इंद्र सिंह देव, कान्हा कुवार्बी, विनोद जोशी, सौम्य कुवार्बी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

द्वाराहाट में गणेश महोत्सव की धूम
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट में गणेश महोत्सव की धूम मची है। यहां दिन भर भजन कीर्तन हुए। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जोशी ने बताया कि 27 अगस्त से श्रीगणेश महोत्सव का सात दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। एक सितंबर को हवन के बाद भंडारा लगेगा। दो सितंबर को अग्नेरी मंदिर चौखुटिया रामगंगा में मूर्ति विसर्जित की जाएगी। इससे पहले नगर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर सुजीत कुमार, रोशन, दीपक वर्मा, सचिन, हीरालाल, अरुण वर्मा, मनीष, मुन्ना वर्मा, कंचन वर्मा, निरंजन वर्मा, श्याम सोनी, अनिल दवाड़े, संजय मराठा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें