फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नगर में धूमधाम से मनाया गया सातूं-आठूं

Sun, 31 Aug 2025 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के चौसार में गौरा-महेश्वर की उपासना का पर्व सातूं-आठूं उत्साहपूर्वक मनाया गया। महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर गौरा-महेश्वर की महिमा का गुणगान किया। चौसार मोहल्ला स्थित सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका मुन्नी पंत के आवास में आयोजित सातूं-आठूं में अष्टमी के दिन गौरा महेश्वर की मूर्ति का श्रृंगार किया। इसके बाद दुबड़ा (लाल धागा) गले में धारण किया। इस दौरान महिलाओं ने करिए कृपा दीनानाथ प्रभू शंकर बोलो तो सही नैना खोलो तो सही...,जय दुर्गे दुर्गति परिहारिणी.., शिवजी शरण में तेरी चिंता मेरी मिटा दो.. आदि भजन गाए। पूजा के बाद विधि-विधान से मूर्तियों का विसर्जन किया गया। इस मौके पर प्रसाद वितरित किया गया। वहां नलिनी पंत, हिमांगिनी त्रिपाठी, हेमा त्रिपाठी, सरिता त्रिपाठी, अनीता अग्निहोत्री, कमला अग्निहोत्री, तारा अग्निहोत्री, हेमा अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें