फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस, स्मैक आदि की तस्करी करने वालों पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट

विज्ञापन
अल्मोड़ा में पुलिस अधिकारियों की बैठक लेते एसएसपी पीएन मीणा। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने जिले के थानाध्यक्षों की बैठक में अपराधों की समीक्षा करते हुए चरस, स्मैक, गांजा आदि मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त और चिह्नित किए गए तस्करों के आपराधिक इतिहास का पता लगाकर उनके खिलाफ गुंडा और गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र के हाईस्कूल, इंटर कालेजों और अन्य शिक्षण संस्थाओं में शिकायत पेटिका (ड्रॉप बाक्स) लगाने के लिए निर्देशित किया। ताकि छात्र-छात्राएं अपनी समस्याएं लिखकर इन पेटिकाओं में डाल सकें। उन्होंने इन शिकायतों का उचित निस्तारण करने और हर माह आख्या देने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसएसपी मीणा ने पुरस्कार घोषित और अन्य तरह के अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करने व लंबित मामलों का निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनावों को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात करने को कहा। बैठक में पहुंचे अभियोजन अधिकार अरुण गौड़ ने गवाह प्रोटक्शन स्कीम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा वीर सिंह, सीओ रानीखेत तपेश कुमार, सीओ संचार राजीव कुमार, प्रतिसार निरीक्षक अशोक परिहार, निरीक्षक एलआईयू संतोष बगडवाल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अरुण कुमार वर्मा, आरआई रेडियो सुरेश चंद, वाचक श्याम सिंह, पूरन सिंह रावत, पीआरओ हरीश चंद्र पंत दीपक आर्य, बलवंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें