18 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : ALMORA
भतरौंजखान(अल्मोड़ा)। भतरौंजखान पुलिस ने 18 किलो गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया है।
पुलिस ने मोहान चौकी पर वैगनआर कार (यूके18जे2381) को चैक किया। कार में सवार मो. आकिल पुत्र हनीफ निवासी महुआखेड़ागंज (यूएस नगर) और संजय कुमार पुत्र नेतराम निवासी चाउपुरा मसुवासी थाना स्वार (रामपुर) के कब्जे से कुल 17.80 किलों गांजा बरामद किया। मामले में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपी गांजे को उपराईखाल पौड़ी गढ़वाल से खरीदकर काशीपुर बेचने ले जा रहे थे। गांजे की तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया गया है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।