फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी विचार सामािजक समस्या के निदान का एकमात्र मंत्र : राधा भट्ट

Sun, 12 Oct 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कौसानी (बागेश्वर)। अनासक्ति आश्रम में राष्ट्रीय विचार शिविर शुरू हो गया है। शिविर में देशभर के 18 राज्यों के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों से 150 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। चार दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य महात्मा गांधी के सिद्धांत और विचारों का प्रचार-प्रसार करना है।
विज्ञापन

रविवार को पद्मश्री पुरस्कार विजेता समाजसेवी राधा भट्ट ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि समाज की चुनौतियों और समस्याओं के निदान का एकमात्र मूल मंत्र गांधी विचार है। वर्तमान समय में समता मूलक समाज की अवधारणा को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने समाज की अलग-अलग चुनौतियों पर चर्चा की। कहा कि हिमालय को केवल सौंदर्य के प्रतीक की तरह देखने की बजाय उसके महत्व को समझना होगा। वर्तमान में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर भी चिंता जताई।
कहा कि बापू ने आजाद देश के लिए जो सपना देखा था, उसे पूरा करने की जिम्मेदारी युवा पीढ़ी को उठानी होगी। उत्तर प्रदेश गांधी स्मारक निधि के कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता कृष्ण सिंह बिष्ट ने बताया कि शिविर में विद्यार्थी और प्राध्यापक भागीदारी कर रहे हैं। शिविर के दौरान विचार गोष्ठी, स्वच्छता अभियान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, श्रमदान समेत अन्य गतिविधियां कराई जाएंगी।
विज्ञापन

इस मौके पर केंद्रीय गांधी समाज निधि के सचिव संजय सिंह, कर्नाटक गांधी स्मारक निधि की सदस्य आबिदा बेगम, अनासक्ति आश्रम के व्यवस्थापक रमेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें