फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरसैंण राजधानी घोषित करे सरकार

विज्ञापन
गैरसैंण राजधानी समेत गुरिल्लों और राज्य आंदोलनकारियों को नौकरी और पेंशन की मांग को लेकर निकला क? - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गैरसैंण राजधानी समेत एसएसबी स्वयं सेवकों को नौकरी और पेंशन की मांग को लेकर शुक्रवार को यूकेडी, राज्य आंदोलनकारियों और गुरिल्लों ने नगर में क्रांति मार्च निकाला और सरकार से उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि राज्य को बने 19 वर्ष हो गए हैं और आज तक राजधानी तय नही है। इन सालों में राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान तो छोड़िए ठीक से चिन्हिकरण तक नहीं हुआ। 13 साल से गुरिल्ले अपने हक के लिए लड़ रहे हैं, लेकिन सरकार ने उन्हें गुमराह कर रही है।
विज्ञापन

गांधी पार्क में आयोजित सभा में संगठनों ने आरोप लगाया कि राज्य बनने के बाद भी आम आदमी की शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की समस्याओं के समाधान में सरकार पूरी तरह विफल रही है। प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर बेरोजगार आंदोलनरत हैं लेकिन सरकार कार्रवाई करने की जगह आंदोलन दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरे जिले में क्रांति मार्च का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद संगठनों ने मालरोड से होते हुए बाजार तक क्रांति मार्च निकाला।
क्रांति मार्च में जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला, ब्रह्मानंद डालाकोटी, चंद्र सिंह डसीला, रविंद्र बिष्ट, पान सिंह, जीवन सिंह, भुवन जोशी, गोपाल सिंह बनौला, विशन सिंह नेगी, दिनेश जोशी, मनोहर सिंह, रणजीत सिंह, विशन राम, पनीराम, पूरन सिंह, कुंदन सिंह, कैलाश राम, सुंदर सिंह, अर्जुन सिंह, कमलेश जोशी, रक्षित गुणवंत, महेंद्र सिंह चम्याल, बसंत लाल, महेश पांडे, कैलाश तिवारी, लछम सिंह, आनंदी मेहरा, दीपा परगाई, ममता मेहता, देवकी देवी, कमला देवी, दीपा साह, रेखा आर्या आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें