फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: गधोली टाइगर्स, पनुवानौला और सागर इलेवन अगले चक्र में

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। डीनापानी स्थित मिनी स्टेडियम में स्व. प्रकाश आर्या मेमोरियल ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। रविवार को खेले गए मैचों में गधोली टाइगर्स, पनुवानौला, सागर इलेवन ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन


पहला मैच गधोली टाइगर्स तथा गोल्ज्यू इलेवन के बीच खेला गया। गोल्ज्यू इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 111 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गधोली टाइगर्स ने यह मैच एक विकेट से जीत लिया। अशोक मेहरा को अर्धशतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। दूसरा मैच पनुवानौला और सनशाइन क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। पनुवानौला ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 159 रन बनाए। जवाब में सनशाइन क्रिकेट एकेडमी की टीम 112 रनों पर सिमट गई। पंकज सुयाल को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। तीसरा मैच विक्टोरिया क्लब और सागर इलेवन के बीच खेला गया। सागर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 139 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विक्टोरिया क्लब की टीम 126 रन ही बना पाई। सुजल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि सकनियाकोट के जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल रहे। वहां भाजपा हवालबाग मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट, प्रदीप मेहता, विनय किरौला, गुड्डू मेहरा, मनोज पवार, कवीर मेहरा, आशीष कार्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें