फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दन्या में पानी की समस्या को लेकर व्यापारियों में रोष

विज्ञापन
जैंती में जेई का पुतला फूंकते व्यापारी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दन्या में पेयजल समस्या को लेकर व्यापारी मुखर हो गए हैं। व्यापारियों ने क्षेत्र में अवैध कनेक्शन होने का आरोप लगाया। अवर अभियंता को जानकारी देने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर रोष जताया। व्यापारियों ने अवर अभियंता का पुतला फूंका। वहीं 15 दिनों के भीतर उनका स्थानांतरण करने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर 28 फरवरी को उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि दन्या-चिमार्क पेयजल पंपिंग योजना में दन्या से एक किमी पहले गोलू देवता मंदिर के पास और अन्य स्थानों में पानी के अवैध कनेक्शन बांटे गए हैं। व्यापारियों ने इस संबंध में जल संस्थान के अवर अभियंता को जानकारी दी लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। आक्रोशित व्यापारियों ने जेई का पुतला फूंका। व्यापारियों ने 15 दिनों के भीतर जेई का स्थानांतरण करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें