फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों को 20.71 करोड़ अवमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। चतुर्थ राज्य वित्त और 15वें वित्त से जिले की ग्राम पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों को 20.71 करोड़ रुपये का बजट जारी हो गया है। जिला पंचायत राज विभाग ने यह राशि ग्राम पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों को अवमुक्त कर दी है। अवमुक्त बजट में से 50 फीसदी राशि गांवों में जल संवर्धन के कार्यों में खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

चतुर्थ राज्य वित्त और 15वें वित्त से जिले की ग्राम पंचायतों के लिए 16.62 करोड़ और क्षेत्र पंचायतों के लिए 4.8 करोड़ रुपये की राशि जिला पंचायत राज विभाग को मिली है। विभाग ने यह राशि ग्राम पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों को अवमुक्त कर दी है। जिला पंचायत राज अधिकारी जीएस अधिकारी ने बताया कि अवमुक्त राशि में से 50 फीसदी राशि से गांवों में जल संवर्धन के कार्य किए जाएंगे। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता, सामुदायिक परिसंपत्तियों के ररखरखाव, पथ प्रकाश समेत अन्य कार्यों में यह राशि खर्च हो सकेगी। कोरोना से बचाव में भी राशि का उपयोग किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें