फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: ईंधन संकट की भ्रांति ने बढ़ाई शहर की धड़कनें

Thu, 23 Apr 2026 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बृहस्पतिवार दोपहर माॅल रोड स्थित एक पेट्रोल पंप कर्मचारियों की घोर लापरवाही के कारण आधे घंटे से अधिक समय तक बंद रहा जिससे मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया। पंप पर पर्याप्त पेट्रोल और डीजल उपलब्ध होने के बावजूद कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना या वैकल्पिक व्यवस्था के खाना खाने चले गए।
विज्ञापन


दोपहर करीब दो बजे, जब शादी-समारोहों और अन्य कार्यों के लिए वाहनों की भीड़ पंप पर पहुंची तो वहां सन्नाटा पसरा था। इस अचानक बंद के कारण सड़क पर दोपहिया और टैक्सी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

राहगीरों को भी आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चिलचिलाती धूप में इंतजार करने के बाद कई वाहन चालक बिना तेल भराए ही वापस लौटने को मजबूर हुए।
विज्ञापन



वैश्विक संकट के बीच लापरवाही से फैली भ्रांति
वर्तमान में वैश्विक स्तर पर चल रहे ऊर्जा संकट और ईंधन की कीमतों में अस्थिरता के कारण आम जनता पहले से ही आशंकित है। दोपहर में अचानक पंप बंद होने से शहर में यह चर्चा फैल गई कि शायद जिले में ईंधन का स्टॉक खत्म हो गया है। कई वाहन चालक आनन-फानन में अन्य पंपों की ओर दौड़ने लगे जिससे अनावश्यक अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

...........
जिले के सभी क्षेत्रों और पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है। माल रोड स्थित पेट्रोल पंप पर दोपहर के समय कर्मचारियों के नहीं रहने और पंप बंद होने के कारण लोगों में ईंधन खत्म होने की आशंका हुई। विभाग में भी लोगों की सूचना आने के बाद पंप बंद होने की जानकारी हुई। वहीं कुछ देर बाद पंप खुल गया था लेकिन आवश्यक सेवा को इस तरह बिना सूचना बंद करना गंभीर लापरवाही है। संबंधित के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-बबलू पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी बागेश्वर

......फोटो 23 बीजीएस 08 और 09 पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें