फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: फार्मासिस्टों ने काला फीता बांधकर जताया विरोध

Thu, 23 Apr 2026 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। फार्मासिस्टों ने काला फीता बांधकर जताया विरोध अल्मोड़ा। बीते वर्ष चारधाम यात्रा ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों को अब तक यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन भत्ता नहीं मिलने से नाराज फार्मेसी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को भी काला फीता बांधकर विरोध जताया।
विज्ञापन




जिला चिकित्सालय में हुई बैठक में वक्ताओं ने चारधाम यात्रा ड्यूटी के लंबित टीए बिलों का भुगतान न होने पर नाराजगी जताई। वहां पवन जोशी, सुमन बिष्ट, जेएस देवड़ी, जेएस मनराल आदि मौजूद रहे। इधर जिले के अन्य स्थानों अस्पतालों में हुए विरोध प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष डीके जोशी, उपाध्यक्ष गोपाल सिंह, मंत्री रजनीश जोशी, संयुक्त मंत्री ललित नेगी, कोषाध्यक्ष कैलाश पपने और संप्रेक्षक माया पांडेय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें